फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर के बहाने 40 हजार लेकर फरार हो गए उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सोमवार की दोपहर पैसा निकालने आए युवक को चकमा देकर उच्क्कों ने उसके पास के 40 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। युवक ने मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रतापपुर (भदलपुरा) गांव निवासी चंदन यादव को उसके दादा ने 50 हजार रुपये का चेक देकर बैंक की शाखा में पैसा निकालने के लिए भेजा था। युवक पैसा लेने के बाद जब मिलान करने लगा तो बैंक में मौजूद दो उचक्कों ने उससे फुटकर की मांग की। बदमाशों ने फुटकर के नाम पर युवक के हाथ से पूरे रुपये ले लिए और उसे 10 हजार रुपये देकर शेष पैसा लेकर फरार हो गए। इसके बाद युवक ने रुपयों का मिलान किया तो पता चला कि वह उचक्कागिरी का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें