शहाबगंज। थाना क्षेत्र के महड़ौर गाँव के समीप स्थित संत रविदास मूर्ति को अराजक तत्वों ने बृहस्पतिवार को तोड़ दिया था। मूर्ति तोड़े जाने के बाद शुक्रवार को प्रशासन की ओर से वहां नई मूर्ति स्थापित करा दी। जिसका अनावरण समाजसेवी अनुग्रह नारायण सिंह ने किया। इस दौरान सभी सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव, छूआछूत और ऊंच नीच के आडंबर को दूर करने की कोशिश की थी। सभी ने संत रविदास के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान गोपाल खरवार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार, अजय जायसवाल ने आर्थिक सहयोग भी किया। इस अवसर पर दौरान प्रवक्ता अरविंद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य केशव, अजय भारती, हरिश्चंद्र प्रधान, मिथिलेश, शिव कुमार, दीपक, विनय, सोनु यादव मौजूद रहे।