फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ‘आरोपी कोई और जेल भेजा दूसरे को’

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव में हुए चोरी के मामले में एक व्यक्ति को जेल भेजने पर गृहस्वामी ने आपत्ति जतायी है। आरोप है मामले को रफादफा करने के लिए पुलिस ने दूसरे को जेल भेज दिया जबकि असली मुलजिम खुले में घूम रहा है। उसने पुलिस महानिरीक्षक, विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था को पत्र लिखा है। सराय गांव में बृजेश सिंह के घर से चोर 27 मार्च की रात में सूटकेस का ताला तोड़कर हार, कंगन व अंगूठी चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में रविवार को केशवपुर के मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बृजेश सिंह सेना के नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी एक व्यक्ति के बस की नही है। पुलिस चोरी का सामान भी बरामद नहीं कर पाई है। गहने जिस सराफ के यहां बेचे गए, उसका भी अतापता नहीं है। ऐसे में पुलिस की बात गले के नीचे नहीं उतर रही है । पुलिस असली मुलजिम को बचा रही है। बलुआ थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि अगर पीड़ित को पता था कि चोरी किसने की है तो मुकदमा अज्ञात पर क्यों लिखाया। पकड़े गए आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की है। कुछ शिकायत थी तो पहले मुझसे बतानी चाहिए थी। मेरे जानकारी में उन्होंने कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें