पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को मंगलवार की रात लगभग दस बजे सर्कस रोड से धर दबोचा। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सुभाष नगर स्थित काली मंदिर के समीप 20 अगस्त को डीजे बजाने के विवाद मेंमनबढ़ों ने आकाश तिवारी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी। उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई थी। पुलिस ने सुभाष नगर निवासी मोनू गौड़ और कृष्णा यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की रात लगभग दस बजे दोनों आरोपियों को सर्कस रोड तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।