फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह साल में नौ बार टेस्टिंग, हर बार फेल हुए चारी और अदसड़ पंप कैनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के 70 करोड़ रुपये की लागत से अदसड़ और चारी में 50-50 क्यूसेक क्षमता के दो लिफ्ट कैनाल की परियोजना टेस्टिंग में उलझकर रह गई है। छह साल में नौ बार टेस्टिंग गई और हर बार दोनों लिफ्ट कैनाल फेल हो गए। शासन की टीम ने जांच की लेकिन इसके बाद भी कछ नहीं हुआ। इससे किसानों के सपने पानी की आस में सूख गए। नरवन परगना के किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए सपा शासनकाल में वर्ष 2016 में 50-50 क्यूसेक क्षमता के चारी और अदसड़ गांव के पास कर्मनाशा नदी में लिफ्ट कैनाल बनाकर घोसवा और कंदवा गांव के पास नहर में पानी गिराने की योजना बनाई गई थी। योजना से जुड़े सभी कम वर्ष 2018 तक पूरे पूरे करने थे लेकिन छह वर्ष बाद भी किसानों का सपना अधूरा ही है। दोनों लिफ्ट कैनाल बनने के बाद टेस्टिंग में नौ बार फेल हो चुके हैं। चारी लिफ्ट कैनाल के निर्माण में 32.77 करोड़ और अदसड़ कैनाल में 37.40 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। चारी कैनाल लिए नाबार्ड से 29 करोड़ 26 लाख और अदसड़ के लिए 33 करोड़ 27 लाख रुपए का ऋण मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें