फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 10 Mar 2017 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से आरंभ हो गई। पहले दिन अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में सभी 1342 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस बार की परीक्षा में बीस विद्यालयों के चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में आब्जर्वर और केंद्राध्यक्ष पूरी तन्मयता से लगे रहे। अनुचित साधन का प्रयोग करते कोई भी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। जनपद में गुरुवार को शुरू हुई सीबीएसई 12वीं की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा में कुल 1342 परीक्षार्थी शामिल रहे। केंद्रीय विद्यालय के केंद्राध्यक्ष सोमपाल ने बताया कि यहां पर कुल 662 परीक्षार्थी अंग्रेजी में सम्मिलित हुए। उप अधीक्षक डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्क्वायड टीम लगातार परीक्षा कक्षों में घूमकर परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। प्रथम दिन की परीक्षा संपन्न कराने में पीए खानखाना का विशेष योगदान रहा। बताया कि परीक्षार्थियों ने भी शुचिता बनाए रखने में सहयोग बनाए रखा।  इसी प्रकार सनबीम स्कूल दुलहीपुर में पहले दिन की परीक्षा में कुल 680 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्राध्यक्ष एके पालित ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से कराई गई। इस केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या 680 है। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कोई परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें