फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अधिकारी और 32 रेलकर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में चल रहे राजभाषा सप्ताह के समापन पर दस अधिकारियों और 32 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बृहस्पतिवार की शाम आयोजित समारोह में डीआरएम राजेश कुमार पांडेय के हाथों पुरस्कार पाकर रेलकर्मियों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा की हिंदी सुगम सरल और वैज्ञानिक भाषा है। विश्व के सभी भाषाओँ को अपने में समाहित करने और भावनाओं व्यक्त करने में हिंदी भाषा सक्षम है। हम सभी को अपने कार्य में दायित्व एवं कर्तव्यपूर्वक राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रायोग करना चाहिए। समापन समारोह में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंडल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। मंडल रेल प्रबंधक ने 10 अधिकारियों और 32 रेलकर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में नामी गिरामी कवियों ने काव्य पाठ से लोगों का मन मोह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें