फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन साल से जीरो डिग्री है पीडीडीयू जंक्शन का तापमान, यात्री हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मई और जून में जिले में अधिकतम तापमान भले ही 47 डिग्री और ठंडी में न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है लेकिन पीडीडीयू जंक्शन का तापमान पिछले तीन साल से जीरो डिग्री पर ही रुका हुआ है। न तो यह बढ़ रहा है और न घट रहा है। यह जानकर यात्री भी हैरान हो जाते हैं। यह कोई प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि अधिकारियों की लापरवाही है। पीडीडीयू जंक्शन से रोज 140 ट्रेनों और 20 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन होता है। मुगलसराय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन नाम बदलने के बाद व्यवस्थाएं बदली हैं। स्टेशन नए कलेवर में दिखने लगा है लेकिन अफसरों की लापरवाही नहीं रुक रही। स्टेशन के आगे पार्क का निर्माण कर ट्रेन का इंजन रखा गया। फव्वारा और रंग विरंगी लाइटें लगाई गईं। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 2021 में डिजिटल घड़ी लगाई गई है, जो 500 मीटर दूर से साफ देखी जाती है। घड़ी में समय तो ठीक दिखता है लेकिन तापमान और आर्द्रता पिछले तीन सालों से शून्य ही बनी हुई है। यात्रियों की नजर जब घड़ी पर पड़ती है तो वह तापमान देखकर हैरान रह जाते हैं। कई बार लोग अपने मोबाइल से सही तापमान पता करने लगते हैं।
विज्ञापन

-
सिग्नल विभाग की है जिम्मेदारी
डिजिटल घड़ी के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी रेलवे के सिग्नल विभाग की है। घड़ी लगाने के बाद तापमान की सेटिंग नहीं की गई। इस बारे में पूछने पर कोई अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कोट-
पीडीडीयू जंक्शन पर लगी डिजिटल घड़ी में तापमान अपडेट नहीं किया गया। इसको जल्द ही ठीक कराया जाएगा। -
दीपक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें