फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पड़ोसी की बाइक चलाने लगा किशोर, गड्ढे में पलटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को गड्ढे में बाइक पलटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। रामपुर निवासी रमाशंकर बिंद के दरवाजे पर पड़ोसी ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी, जिसमें चाबी लगी रह गई थी। रमाशंकर का इकलौता पुत्र मखंचू (15) बाइक स्टार्ट कर चलाने लगा। कुंडा हेमैया बस्ती और तुला वीर मंदिर के पास वह बाइक समेत गड्ढे के गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मखंचू को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। मखंचू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें