फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी एक नाबालिग की बुधवार की शाम जहरीले जंतु के काटने से तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक पासवान का पुत्र लक्की पासवान (12) बुधवार की शाम खेत की तरफ गया था। उसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। परिजनों के मुताबिक घर आते-आते लक्की की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए जमानिया स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें