नौगढ़ (चंदौली)। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी मनीषा (16) पुत्री रमेश ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिवार वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुुंची पुलिस ने शिव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।