फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ई-रिक्शा पलटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। रामनगर मार्ग पर रेलवे पुलिया के पास बुधवार की शाम ई-रिक्शा पलटने से सूजाबाद निवासी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में किशोर की की मौत हो गई। बहादुरपुर निवासी शमशुद्दीन का पुत्र आरिफ (14) अपने मित्र सैफ (13) के साथ बुधवार को पड़ाव से ई-रिक्शा पर टेंट का सामान लादकर एक लॉन में पहुंचाने जा रहा था। रेलवे पुलिया के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चला रहा आरिफ बच गया लेकिन उसके बगल में बैठा सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सैफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें