चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र बिछियां गांव के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सदर कोतवाली के नसीरपुर गांव निवासी राजिंदर यादव का पुत्र रिषभ यादव (17) रविवार को घर से चंदौली किसी कार्य से निकला था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। इसपर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। साथ ही जांच सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।