फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का काम पढ़ाना, न कराया जाय लिपिकीय कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने डाटा फीडिंग के विरोध में बरहनी के एबीएसए कन्हैयालाल को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के नाम से पत्रक सौंपा। संघ के जिला महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों का कार्य बच्चों को पढ़ाना है। लिपिकीय कार्य शिक्षकों का दायित्व नहीं है। बीआरसी केंद्रों पर दक्ष कंप्यूटर आपरेटर संविदा पर रखे गए हैं। वहां पर पर्याप्त कंप्यूटर, लैपटॉप के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उपलब्ध हैं। उनसे ही डीबीटी और डाटा फीडिंग का कार्य कराया जाए। जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि डाटा फीडिंग को लेकर शिक्षकों पर अनावश्यक व अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। पुन: चार अक्तूबर को पत्रक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी सौंपा जाएगा। इस दौरान योगेश सिंह, रामकिशुन जायसवाल, संजीत भारती, ओम प्रकाश निराला, शिव जनम यादव, रोहित यादव, अहमद हसन, नरेंद्र सिंह, प्रशांत, विवेक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें