फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें शिक्षिकाएं : सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को महिला चिकित्सालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, ओटी, लेबर प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र और मरीजों के वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत दी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षिकाओं को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुपुर में भी व्यवस्थाएं देखीं। उस दौरान बच्चों को मिड डे मील दिया गया था। इसमें रोटी और पालकयुक्त दाल दी गई थी। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्रधानाध्यापक महिमा यादव को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान ओम प्रकाश ने अवगत कराया कि यहां कम से कम दो सफाई कर्मी की जरूरत है। इस संबंध में डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है। विद्यालय परिसर में एक मात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसके बाद उन्होंने स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का जायजा लिया। यहां वृद्ध माताओं से वार्ता कर भोजन, नाश्ता समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क पीडीडीयू जंक्शन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान हेल्प डेस्क पर तीन कार्मिक और दो होमगार्ड उपस्थित मिले। हेल्प डेस्क पर 2 बालक और 2 बालिकाएं आवासित पाई गईं। उनके संबंध में निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें