फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीसीए को हराकर टारगेट ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित मेंस आउट लेट फैशन टी-ट्वेंटी क्रिकेट का फाइनल मुकाबला टारगेट एकेडमी सुभाषनगर ने पीसीए रामनगर को आठ विकेट से हराकर जीत लिया। प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले उमेश यादव प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट रहे। दुलहीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले जा रहे प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टास जीतकर टारगेट एकेडमी ने पीसीए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए पीसीए रामनगर ने नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से अंकुर यादव ने तेज 46 रन बनाए। अरुण ने 26 रन और विराज ने शानदार 27 रन बनाए। टारगेट की तरफ से चंदन और हर्ष ने तीन -तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट एकेडमी ने दो विकेट खोकर 18 वें ओवर में ही 135 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से उमेश यादव ने दस चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 70 रन बनाए। उत्तम त्रिपाठी ने 41 रन में (चार चौका और दो छक्के) बनाए। पीसीए की तरफ से करण यादव और अरशद ने एक -एक विकेट लिए। उत्तम त्रिपाठी बेस्ट बल्लेबाज, करन यादव बेस्ट बॉलर बने। मुख्य अतिथि चंदन पिल्लई, विशष्टि अतिथि अब्बास, अमित यादव ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंपायरिंग प्रणय शर्मा और अंकित यादव ने की। मैच रेफरी इनामुद्दीन रहे जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें