पीडीडीयू नगर। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित सब जूनियर मनीषा स्टील क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में टारगेट एकेडमी सुभाष नगर पटनवा को सात विकेट से हराकर चैंपियन बन गया। प्लेयर आफ दी मैच आदर्श और प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट मोनू बने।
दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर खेले जा रहे मैच के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटनवा की टीम 21 ओवर में 86 रन बनाकर आउट हो गई। देवेश ने तीस रन, आलोक ने 16 , मोनू ने 14 रन बनाए। टारगेट की तरफ से आदर्श ने शुरू के तीन विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। चंदन ने अंतिम पांच विकेट लेकर पूरी टीम को समेट दिया।
जवाब में टारगेट एकेडमी सुभाष नगर ने तीन विकेट पर 17 ओवर में ही 88 रन बना लिए। सावन ने 39 और विक्की ने 25 रन का योगदान किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श को दिया गया जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मोनू रहे। अंपायरिंग रिजिक और प्रणय शर्मा ने की। मैच रेफरी गोपाल वर्मा थे। मुख्य अतिथि चंदन पिलई ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। नितिन, कोच आजाद सिंह, कोच मिथलेश, सुंदरम और चिरंजीव आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक शौजब हुसैन ने दिया।