फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों का रखें खास ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कोरोना के बढ़ते खतरे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा चिंतित वे लोग हैं जिनके घरों में बच्चे हैं। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए खास ख्याल रखने और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बातें पई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. राजेश सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि बच्चों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए बच्चों के आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है। बच्चों को किसी भी संक्रमित के आस-पास न जाने दें और खांसी जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों से भी उन्हें दूर रखें। अपने घर को स्वच्छ रखें और सुबह-शाम अपने घर का कीटाणुनाशक से सफाई करते रहें। इसके साथ ही बच्चों के खिलौनों को भी साफ करें। माता-पिता को बच्चों के नाखूनों की भी साफ-सफाई करनी चाहिए क्योंकि उसमें छिपे वायरस बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ साथ बच्चों को साबुन से लगातार हाथ धोना भी सिखाना चाहिए। बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए बच्चों को विटामिन से भरपूर भोजन कराना चाहिए और पानी पिलाना चाहिए ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें