क्षेत्र में तलवार लेकर बाइक पर प्रदर्शन कर रहे चार युवाओं का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने ट्वीटर पर यह वीडियो चंदौली पुलिस के साथ यूपी पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा ‘महोदय, उकनि सकलडीहा के मनबढ़ लड़के आए दिन लड़कों को मारते पीटते हैं, लड़कियों को बोली बोलते हैं, अक्सर 5-6 गाड़ी से ग्रुप में धारदार हथियारों का प्रदर्शन करते हुए शोर शराबा और जय समाजवाद का नारा लगाते हुए चलते हैं।’ इसके रिप्लाई में सकलडीहा के सीओ अनिरुद्ध सिंह ने लिखा कि ‘जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं, यह वादा है चंदौली पुलिस का आपसे’। शुक्रवार को पुलिस ने उनमे से तलवार के साथ उकनी वीरामराय के धर्मनाथ यादव उर्फ मोलू व अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीन की तलाश जारी है। पांचों बदमाश स्कूल जा रही लड़कियों के साथ छेड़खानी व बतमीजी करते थे। कुछ दिनों पूर्व इन्होंने सोशल मीडिया पर तलवार लहराते हुए तस्वीर डाली थी। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।