पीडीडीयू नगर। सड़कों की सफाई के लिए 25 लाख रुपये से खरीदी गई मशीन की डेढ़ महीने में ही बेल्ट खराब हो गई है। इससे सड़कों और डिवाइडरों की सफाई का काम बाधित हो गया है। नगर पालिका प्रशासन ने 12 पहले लाखों रुपये खर्च कर स्वीपिंग मशीन खरीदी थी। इसके बाद पांच बार भी मशीन से सड़कों की सफाई नहीं हुई और मशीन धीरे-धीरे कबाड़ हो गई। इसके बाद अब 10 जून को चेयरमैन सोनू किन्नर ने 25 लाख रुपये की लागत से मंगवाई और इसका उद्घाटन किया। उस दिन मशीन ने सड़क की सफाई भी की गई लेकिन इसके बाद एक दिन भी मशीन सड़क पर नहीं दिखी। चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि मशीन की एक बेल्ट खराब हो गई है। उसे जल्द ही बदला जाएगा। बताया कि बारिश के दिनों में इस्तेमाल करने से मशीन में खराबी आने की संभावना रहती है। शीघ्र ही मशीन से सड़कों की सफाई होगी।