फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली पहुंचाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। पालपुर न्याय पंचायत के रसिया गांव में धान की फसल कटने बाद खेतों में बची पराली को एकत्र कर गौशाला में पहुंचाने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पराली को पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल किया जाना है। एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी ने कहा कि शहाबगंज विकासखंड के सभी गांवों में पराली को इकट्ठा करने का काम सफाई कर्मी को दिया गया है। जिसमें रोस्टर के आधार पर ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों द्वारा इकट्ठा किए गए पराली को संबंधित गौशाला तक पहुंचवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है। इस दौरान छोटे लाल गौड़, बाबूलाल, हरिहर प्रसाद, कमलेश कुमार, विमला देवी, उपेंद्र कुमार गौतम, फेरू, उमाकांत शर्मा, जितेंद्र पासवान आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे। वही टीम लीडर राम भवन यादव के अनुपस्थित रहने पर एडीओ पंचायत ने इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें