फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर पांच सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी, पंचायत प्रेमचंद ने शुक्रवार को पांच पंचायत सचिवों को चेतावनी नोटिस जारी किया। स्पष्टीकरण मांगते हुए अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने को कहा। चेताया है कि सप्ताहभर में निर्माण कार्य पूरा न होने पर विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद लगातार समीक्षा के बाद भी आधे से अधिक सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अधूरा है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जिले के सात ब्लॉकों मे अनियमितता पाई थी। बीडीओ और पांच ब्लॉकों के एडीओ को नोटिस जारी किया गया था। नौगढ़ की किरकिरी होने से आजिज एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने विकासखंड के पंचायत सचिव शिवबली प्रसाद, महेंद्र मौर्य, उपेंद्र साहनी, गुड्डू प्रसाद, महेंद्र प्रसाद को नोटिस जारी किया। चेतावनी देते हुए कहा है कि पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालयों का उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है, निर्माण अधूरा मिला है, जबकि निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के संबंध में जिलाधिकारी के बार-बार समीक्षा बैठक करके चेतावनी दी जा रही है। बावजूूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एडीओ पंचायत में चेताया है कि सचिवों ने पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराने में रुचि नहीं लिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें