फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने ड्रोन कैमरे से किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री भू स्वामित्व योजना को मूर्त रूप देने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ बुधवार को हसनपुर गांव में ड्रोन कैमरे से आबादी क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद भूमिहीन पात्र और आबाद लोगों को भू स्वामित्व का कार्ड वितरित किए जाने की योजना है ग्रामीण अंचल के भूमिहीन किसानों को भू स्वामित्व देने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में आबादी क्षेत्रों का ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत शेरपुर सरैया के राजस्व ग्राम हसनपुर में सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान सर्वे ऑफ इंडिया के कर्मचारी सुनिल कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की अनुशंसा के आधार पर ड्रोन विमान में लगे कैमरे से गांव में आबादी के रूप में आरक्षित श्रेणी छह की भूमियों का सर्वेक्षण कर उसपर आबाद लोगों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी जाएगी। इसके बाद भूमिहीन पात्र व्यक्तियों और आबाद लोगों को भू स्वामित्व का कार्ड वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें