फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिन में धूप, शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दिन में धूप निकलने से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को मौसम बदल गया और जोरदार बारिश हुई, जिससे एक डिग्री पारा नीचे आ गया। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बारिश के बाद नगर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह मौसम साफ था और तेज धूप निकली रही। दोपहर बाद बादल छाने से मौसम बदलने लगा। अपराह्न चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश रुकने के बाद ढंडी हवा चलने से लोगों को राहत महसूस हुई। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की नर्सरी और रोपाई का काम अब तेजी से होगा। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो धान की अच्छी पैदावार होगी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें