फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओलंपिक गेम के क्रिकेट में सनबीम ने जीता ओपनिंग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक संघ के बैनरतले खेले जा रहे जिला ओलंपिक गेम के तहत शनिवार को चकिया के आदित्य नरायन इंटर कॉलेज परिसर में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। ओपनिंग मैच में सनबीम स्कूल ने यूनिटी मुगलसराय को चार विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए यूनिटी मुगलसराय ने 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनबीम मुगलसराय ने एक बॉल पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसके पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी शैलेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के मैच की शुरूआत की। मैच में अंपायरिंग इमरान धोनी और धर्मेन्द्र कुमार ने की जबकि स्कोरर हैदर अली रहे, वहीं मैच रेफरी अजमद खान रहे। अतिथियों का स्वागत टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के शौजब हुसैन ने ओर संचालन अभिषेक चंदन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक हरिहर प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें