कस्बा स्थित दलित बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाराज कस्बावासियों ने मंगलवार को नारेबाजी की।
उनका
आरोप है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी जहां सड़कों
व गलियों में बह रहा है वहीं लोगों के घरों में घुस रहा है।
लोगों का कहना
है कि बस्ती में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हैं। इसकी वजह से घरों का
गंदा पानी गलियों में बहता है। लोगों को नाबदान के पानी से होकर आवागमन
करना पड़ रहा है।
नारेबाजी करने वालों में मुर्लीधर, अरविंद कुमार, प्रमोद
राम, सूरज घुरफेक्कन आदि शामिल हैं।