फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अमड़ा में दो सौ करोड़ से बनेगा उपकेंद्र, भरपूर मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र में बिजली की समस्या के निराकरण के लिए अमड़ा में दो सौ करोड़ से 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम सदर हर्षिका सिंह ने किसानों से बातचीत की और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड के कारण सुचारु रूप से आपूर्ति में मुश्किलें आ रही हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मुख्यमंत्री से अमड़ा में 220 केवी सब स्टेशन निर्माण कराने की मांग की थी, जिसे सरकार ने हरी झंडी दे दी है। एसडीएम सदर हर्षिका सिंह ने सब स्टेशन बनने के लिए उपयोग में आने वाली जमीन के लिए तीन भूमिधर किसानों से बात की और उन्हें जमीन के लिए उचित मुआवजा (वर्तमान सर्किल दर से चार गुना अधिक) दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार अंजली वर्मा, चित्रसेन यादव, लल्लन गुप्ता, बालेश्वर यादव, सोनू यादव, अनिल सिंह, कमलेश प्रजापति, विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें