फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा में प्रश्नपत्र न होने पर छात्रों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज मुगलसराय में रविवार को बीएफ प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा में प्रश्नपत्र नहीं देख छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने परीक्षा समाप्त होने के बाद गेट पर धरना दिया और हंगामा किया। हंगामें की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अंत में पुलिस के समझाने और कॉलेज प्रशासन के भविष्य में अंग्रेजी भाषा में भी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। धरना के दौरान छात्र नेता अविनाश लखन ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा में पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहता है लेकिन एलबीएस पीजी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष प्रवेश परीक्षा में पेपर मात्र हिंदी भाषा में ही दिया गया था। कहा कि इसमें बहुत से छात्र अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे जिससे उन्हें दिक्क्त हुई। ऐसी स्थिति में परीक्षा निरस्त कर विश्वविद्यालय को दोबारा प्रवेश परीक्षा करानी चाहिए। डेढ़ घंटे चले धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसआई विपिन सिंह व गंगाधर मौर्य ने महाविद्यालय प्रशासन के साथ समझाकर छात्रों का धरना समाप्त कराया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से इस मौके पर मुख्य रूप से शारिक अख्तर, अभिषेक कुमार, सफीउल्लाह खान, सोहेल खान, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय यादव गोलू, राकेश, सचिन जायसवाल, बाबू भाई, गुडलक भारती, मोहित यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें