फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीएस पीजी कालेज में 19 मई को होगा छात्रसंघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी कालेज में 19 मई को छात्रसंघ चुनाव होगा। इसकी अधिकारिक घोषणा शनिवार को चुनाव अधिकारी डा. राजीव कुमार ने की। उन्होंने बताया कि 10 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।। शाम को साढ़े चार बजे के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बताया कि नामांकन के लिए भरे गये ऑनलाइन फार्म व प्रमाण पत्रों की मूल प्रति 11 मई को दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जमा की जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व वैध एवं अवैध प्रत्याशियों की सूूची का प्रकाशन शाम छह बजे तक होगा। नाम वापसी एवं पदवार वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 12 मई को महाविद्यालय की ओर से किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 19 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। वहीं दोपहर तीन बजे से मतगणना की कार्रवाई शुरु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें