फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कमालपुर-धीना मार्ग स्थित सबल जलालपुर मोड़ के पास रविवार की शाम ऑटो व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो सवार यात्री व बाइक चालक घायल हैं। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बरहनी स्थित पीएचसी पर ले गए। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुग्रीव गुप्ता ने बताया कि अमरा, धानापुर निवासी संजय (25) बाइक से धीना की ओर से अपने गांव जा रहा था। उसी समय ऑटो में हरपुर, जमानिया निवासी नथुनी राम (45) कमालपुर की ओर से जमानिया जा रहे थे। सबल जलालपुर के समीप सड़क पर बने मोड़ पर दोनों वाहनों की तेज गति के चलते आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक व ऑटो सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ऑटो व बाइक को कब्जे में कर थाने ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें