फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल वाटरप्रुफ और आग से बचाव के हों पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि जिले में बनने वाले पंडाल वाटरप्रुफ होने चाहिए साथ ही उसमें आग से बचाव के बेहतर इंतजाम भी होना चाहिए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे जरूर होने चाहिए। डीएम और एसपी ने सोमवार की शाम प्रबुद्धजनों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

दुर्गापूजा,नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ आदि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन में शान्ति-समिति की बैठक की। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि अराजकतत्वों की सूचना पुलिस को दें, अफवाहों पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करें।सोशल मीडिया पर गलत लिखने और प्रचार करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पूजा समिति द्वारा दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि पूजा पंडालों में कहीं भी अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। जहां भी प्रतिमाएं हो वह नियत ऊंचाई की हों। किसी नये परम्परा को न शुरू किया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी गण को त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं शासन व उच्चाधिकारी गण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कराये जाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें