फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सैयदराजा, चंदौली और धीना में हो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को डीआरएम को ज्ञापन देकर सैयदराजा, चंदौली और धीना रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड के पहले इन स्टेशनों पर जिन ट्रेनों का ठहराव था। उन्हें भी बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। चेतावनी दी कि ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया तो एक माह बाद डीआरएम ऑफिस परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि धीना रेलवे स्टेशन पर कोरोना के पहले हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा था। ट्रेनें चालू हो गईं लेकिन धीना में ठहराव नहीं दिया गया। सैयदराजा में धनबाद लुधियाना, सियालदह जम्मूतवी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव था। चंदौली मझवार स्टेशन पर जम्मूतवी, दून, महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को शुरू किए जाने की जरूरत है। ज्ञापन लेकर डीआरएम राजेश गुप्ता ने उसे रेलवे बोर्ड तक भेजने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि एक माह में ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं होत है तो डीआरएम ऑफिस परिसर में धरना देकर भजन कीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें