फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो खड़ा करने के विवाद में चली लाठी, पथराव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव की अनुसूचित बस्ती में मंगलवार की देर रात गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पथराव भी हुआ। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू भारती (48) की हालत गंभीर देखकर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित विकास खंड के सोनहुल गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी पप्पू भारती अपने भवन का निर्माण कर रहे थे। उनके समीप स्थित बच्चेलाल ने सार्वजनिक गली में सीएनजी ऑटो खड़ा किया था। जिसके कारण पप्पू भारती को भवन निर्माण के लिए भवन सामग्री ले जाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। इसकी शिकायत पप्पू ने बच्चे लाल से करते हुए गली से ऑटो हटाने की बात कही, जिस पर कहासुनी में विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्षों की ओर से आपस में तू-तू, मैं- मैं के बाद पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें पप्पू भारती उसकी पत्नी उषा देवी और दूसरे पक्ष के बच्चा लाल घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां पप्पू भारती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर को रेफर कर दिया। इलाज के थोड़ी देर बाद ही पप्पू की मौत हो गई। पप्पू भारती मजदूर था और उनके दो पुत्र बुधीराम और सोनू और एक लड़की है, जिसकी शादी हो चुकी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की पत्नी रुकमीना की तहरीर पर पांच व दूसरे पक्ष के बच्चेलाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें