चंदौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने संगठन की सक्रियता को परखा और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होने कार्यकर्ताओं को निष्ठा और इमानदारी पूर्वक संगठन से मिले दायित्वों का निवर्हन करने का निर्देश दिया। कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारा देश युवाओं का देश है और युवाओं के हाथ में ही भाजपा की बागडोर हैं। जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कहा कि भाजपा जिन वादों को लेकर सत्ता में आई उसे पूरा किया। युवा मोर्चा के साथी बूथ तक सक्रिय है। युवा तूफान के राह को मोड़ने में सक्षम है। अगर भाजपा का झंडा है तो युवा मोर्चा उसका डंडा है। इस दौरान महामंत्री जितेंद्र पांडेय, प्रदीप मौर्या, जय सिंह, हर्षित तिवारी, विवेक सिंह, दीपक, प्रतीक पांडेय, अमित अग्रहरि, विपिन सिंह, संजय उपाध्याय मौजूद रहे।