फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार : लालबिहारी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। भाजपा सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। वित्त विहिन विद्यालय के शिक्षक अभी भी कम वेतन पर पूरे दिन शिक्षण कार्य करने को विवश हैं। यह बातें शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने अलीनगर स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय में स्वागत सम्मान समारोह के दौरान कहीं। कहा कि शिक्षक देश के धरोहर को सजाने व संवारने का काम करते हैं। बावजूद इसके इनके बारे में भाजपा सरकार नहीं सोच रही है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में इन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा की थी। वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षकों की विसंगतियों को दूर करने के बजाय उलझा रही है। प्रदेश में शिक्षक सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े उनकी हत्या तक कर दी जा रही है। स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में सरकार छात्रों व नौजवानों के साथ बेईमानी कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव हरदेव कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव, इंद्रजीत शर्मा, केदार यादव, मुन्नीलाल यादव, राजेश राय, आलोक कुमार, अमित श्रीवास्तव, शिवपूजन राम, धनंजय बिंद आदि रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें