फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार डी ने स्टार ए को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्टार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रविवार को इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ हुआ। जिसमें स्टार डी की टीम ने स्टार ए को एकतरफा मुकाबले में 17 गेंद शेष रहते दस विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

स्टार डी के खिलाड़ी विष्णु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया वहीं बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए पंकज कुमार को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। क्रिकेट मैच का उद्घाटन संस्था के डायरेक्टर दीपक ओझा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर अमन सिंह, विश्वजीत गुप्ता, आयुष जायसवाल, मानष घोष, शशांक ओझा, रमेश यादव, आलेख, निशांत यादव, अल्ताफ हुसैन, शिवम सोनी, रवि रहे। सोमवार को सामान्य ज्ञान, मंगलवार को मेंहदी, बुधवार को चित्रकला, बृहस्पतिवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें