फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वंदे भारत में दिया गया बासी नाश्ता और गर्म पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सेमी बुलेट ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भी यात्री सेवाएं गड़बड़ाने लगी हैं। शनिवार को पटना से वाराणसी जा रहे एक यात्री ने ट्रेन में बासी नाश्ता और गर्म पानी की बोतल मिलने की शिकायत की है। उन्होंने रेल मंत्री को ट्वीट किया है। वाराणसी निवासी डॉ. हेमंत यादव ने शनिवार को पटना से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक के लिए गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। उनका आरोप है कि पटना से ट्रेन के रवाना होने के बाद गर्म पानी की बोतल दी गई। वहीं, नाश्ते में कटलेट समेत अन्य खाद्य पदार्थ बासी परोसे गए। उन्होंने ट्रेन के टीटीई से मामले की शिकायत की तो कैटरिंग सर्विस हेड ने दूसरा नाश्ता परोसने की पेशकश की। इस पर हेमंत ने इनकार कर दिया। उन्होंने रेल मंत्री को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि बासी नाश्ता होने के कारण कई यात्रियों ने खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें