चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की दो वाहनें चुनार-मिर्जापुर जाते समय नेशनल हाईवे पर आपस में टकरा गईं। इसमें पूर्व विधायक बाल-बाल बचे। समर्थकों ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहन से उन्हें बाहर निकाला और वह दूसरे वाहन से मिर्जापुर रवाना हो गए। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के जयंती पर मिर्जापुर में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो चुनार-मिर्जापुर के बीच नेशनल हाईवे पर पहुंची की अचानक नीलगाय स्कॉर्पियो से टकरा गई। घटना में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूसरे कार से टकरा गई।