फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनियों में हुआ दवा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए रेलवे की ओर से तीसरे दिन मंगलवार को रेलवे कॉलोनियों में दवाओं का छिड़काव किया गया। वरीय मंडल अभियंता गौरव कुमार की देख रेख में आउटसोर्सिंग से दवाओं का छिड़काव किया गया। दवा छिड़काव के लिए 16 कॉलोनियों को तीन भागों में बांटा गया है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निदेशन में पंडित दिन दयाल उपाध्याय रेलवे कालोनियों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेसन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सैनिटाइजेसन मशीन से नगर के रेलवे के 16 कालोनियों में छिड़काव किया जा रहा है। इस कार्य मे लगे सभी कर्मचारी सुरक्षा की दृष्टि से उचित पीपीई किट पहनकर कार्य कर रहे है। पिछले वर्ष कोरोना का प्रभाव बढ़ने पर रेलकर्मियों के माध्यम से सैनिटाइजेशन किया गया। इस वर्ष रेलवे ने इस कार्य को आउट सोर्स के माध्यम से सैनिटाइजेशन शुरू किया गया है। कॉलोनियों में सफाई अभियान का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 16 कालोनियों को तीन भागों में बाटा गया है। रेलवे कर्मचारियों के साथ कॉट्रैक्ट कर्मचारी इसमें काम कर रहे है। मंगलवार को मानसनगर, लोको कॉलोनी, डीजल कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में सफाई के साथ दवा का छिड़काव किया गया। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे कॉलेेनियों में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें