फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा खेलकूद का मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकासखंड के बरठी कमरौर गांव में खेलकूद का मैदान जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। मैदान के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने एपीओ आशीष सिंह के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि शासन स्तर से युवाओं के लिए खेलकूद मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में बरठी कमरौर गांव में एक एकड़ से अधिक भूमि पर खेलकूद का मैदान बन रहा है। बताया कि निर्माण में करीब सात लाख रुपये की लागत से मनरेगा मजदूरों द्वारा चहारदीवारी का कार्य कराया जाना है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर से मैदान में ओपन जिम, दौड़ के लिए ट्रैक, पानी की व्यवस्था, पाथवे व विश्राम के लिए जगह की व्यवस्था कराई जानी है। जल्द ही युवाओं के लिए खेलकूद का मैदान बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें