चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से चकिया-चंदौली मार्ग पर शनिवार को काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की पुरुष एवं महिला क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय पीजी कॉलेज मंगहरा मिर्जापुर के विनोद यादव एवं महादेव पीजी कॉलेज वाराणसी की प्रेमलता अव्वल रही। प्रतियोगिता में कुल 10 महाविद्यालयों के 32 पुरुष तथा 9 महिला धावकों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर तथा महिला वर्ग में 5 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद महाविद्यालय के सभागार में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के अनुसार पुरुष वर्ग में विनोद कुमार यादव ने प्रथम, आशीष कुमार ने द्वितीय व संदीप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रेमलता ने प्रथम, कुमारी नेहा पटेल ने द्वितीय तथा दीपू तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चैंपियनशिप का पुरस्कार बालक वर्ग में राजकीय पीजी कॉलेज मंगरहा एवं बालिका वर्ग में महादेव पीजी कालेज वाराणसी को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. मीरा यादव, डॉ. राधेश्याम राय, सिगरा स्टेडियम के चंद्रभान यादव, डॉ. सरवन यादव, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. अशोक प्रियदर्शी, डॉ. शमशेर बहादुर सिंह, पवन सिंह, अनिल कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह रहे। अध्यक्षता डॉ. संगीता सिन्हा ने और संचालन रमाकांत गोंड ने किया।