। गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई से दानापुर के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय ली है। इसके तहत बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन मुंबई से दानापुर के लिए चलेगी जबकि वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार को दानापुर से मुंबई के लि चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई से दानापुर स्पेशल ट्रेन बीस अप्रैल को दिन में 11.25 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 21 अप्रैल को दिन में 11.03 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी और यहां से चलकर 12.13 बजे बक्सर होते हुए दो बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार की शाम 19.30 बजे खुलकर 22.07 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और दादर होते हुए रविवार की भोर में 03.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी का एक-एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के तीन कोच होंगे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र