फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से धनबाद के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली जाने वालों को आसानी होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 04456 नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल 20 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 10:40 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5:20 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया होते हुए रात 02:20 बजे तक धनबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04455 धनबाद 22 सितंबर से 02 दिसंबर तक रोजाना चलेगी। यह ट्रेन धनबाद से सुबह 04:00 बजे खुलकर दिन में 11:10 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन सुबह 06:00 दिल्ली पहुुचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें