फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग की रोकथाम लिए सफाईकर्मियों की विशेष टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संचारी रोग की रोकथाम के लिए नगर पालिका सफाई विभाग की ओर से एक विशेष टीम गठित की गई है। शनिवार को टीम को चेयरमैन संतोष खरवार ने उसे रविनगर से रवाना किया। टीम रोस्टरवार विभिन्न वार्डों में फॉगिंग व नालियों व जलभराव वाले स्थानों पर दवा छिड़काव करेगी। बरसात में उमस भरे मौसम में संचारी रोगों के फैलने की आशंक बनी रहती है । इसमें मलेरिया, टायफाइड, चेचक, इन्फ्लूएंजा, डेंगू और डायरिया रोग शामिल है। इन रोगों को फैलने से रोकने के लिए नगर पालिका पीडीडीयू नगर के सफाई विभाग की ओर से एक टीम का गठन किया गया है। जो प्रत्येक दिन रोस्टर के अनुसार शाम को विभिन्न वार्डो में फॉगिंग से लेकर नालियों में दवा का छिड़काव करेगी। चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि इन डेेेंगू जैसे रोगों के पांव पसारने की आशंका बनीं हुई है। ऐसे में शाम को सफाई की टीम रोस्टर के अनुसार फॉगिंग करेगी। इसके अलावा नालियों में भी दवा का छिड़काव किया जाएगा। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें