पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दीपावली और डाला छठ जैसे त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। अब इसी कड़ी में पटना नई दिल्ली फेस्टिवल राजधानी एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया गया है।
स्पेशल राजधानी में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का एक, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे। यह ट्रेन नई दिल्ली से 22, 25, 27 अक्तूबर की शाम 19.10 बजे खुलकर कानपुर सेंट्रल, प्रयोगराज होत हुए भोर में 04.02 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वहीं सुबह 06.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 23 और 26 अक्टूबर की सुबह नौ बजे खुलकर 11.37 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से प्रयागराज,कानपुर सेंट्रल रूकते हुए रात 20.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।