फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता,प्लास्टिक मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को एडीओ पंचायत राजेश सिंह की देख-रेख में चहनिया ब्लाक के विभिन्न गांवों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत एक दिन में कर्मचारियों ने 7 क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 8 से 15 जून तक जिला स्तर पर 7 दिवसीय विशेष जन संपर्क और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चहनिया के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को लेकर एक व्यापक मुहिम चलाया गया । सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह के निर्देश से सफाई कर्मचारियों की ओर से सोमवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले में ग्राम पंचायतों की मलिन बस्तियों को लक्षित किया गया। सुबह से ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भारी संख्या में इस अभियान का हिस्सा बनने सड़कों और गलियों में उतरे। कर्मचारियों को ग्रामीणों का सहयोग मिला। इसके साथ ही टीम बनाकर खंडवारी, भगवानपुर, रानेपुर, मथेला, चहनिया रमौली, सराय, सोनहुला, सेमरा,सरौली आदि गांवो के नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई किया। अभियान में 7 क्विंटल प्लास्टिक कचरे का बटोरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें