फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अपने दम पर लड़ेगी जिपं अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत से सपाई गदगद हैं। आंकड़ों के खेल में खुद को मजबूत बताते हुए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने का ऐलान किया। कहा कि सपा अपने दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी, क्योंकि अबकी बार सपा के बाद पर्याप्त संख्या बल है। उक्त बातें बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आज लोगों की जान जा रही है। सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है। यही वजह है कि आज लोगों को अस्पतालों में बेड, आक्सीजन व जीवनरक्षक दवाएं नहीं मिल रही है और लोग तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। सरकार की इन्हीं नाकामियों से लोगों के दिल गुस्सा है। पंचायत चुनाव में जनता ने अपने मताधिकार के जरिए भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी का ग्राफ पंचायत चुनाव में तेजी से बढ़ा है। सपा की तरफ जनता का रुझान अब पहले से काफी बढ़ा है। सपा ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर पार्टी की आकांक्षा के अनुरूप बड़ी जीत हासिल की है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश है। जहां हम कमियों से हार गए हैं उसकी समस्या कर उसे दूर की जाएगा और कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा किया जाएगा ताकि समाजवादी पार्टी मजबूत हो सके। सपा अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से जुट गयी है। इसके लिए जल्द ही जिला इकाई अपने पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी रूप रेखा तय करेगी, ताकि सपा की जीत पर अंतिम मुहर लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें