फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपों शाखा के चुनाव में एसपी सिंह अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के त्रिवार्षिक चुनाव में सीढ़ी पैनल ने बाजी मारी है। इस पैनल के सभी पदाधिकारी विजेता घोषित हुए है। चुनाव में एसपी सिंह अध्यक्ष और सुल्तान अहमद शाखा सचिव चुने गए। बुधवार को शाखा कार्यालय में हुए मतदान में 524 मतदाता में 449 ने मतदान किया। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे गहमा गहमी के बीच मतगणना शुरू हुई। मतगणना में सीढ़ी पैनल को 282 मत प्राप्त हुआ एवं चक्का पैनल को 133 मत मिले। इस तरह सीढ़ी पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे। चुनाव में एसपी सिंह अध्यक्ष, सुल्तान अहमद शाखा मंत्री, एके उपाध्याय कार्यकारी अध्यक्ष, एके गुप्ता और रामजी यादव उपाध्यक्ष, केदारनाथ तिवारी संयुक्त मंत्री, मोहन राम ,दिनेश सिंह सहायक मंत्री, बीबी सिंह और बृजमोहन संगठन मंत्री, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह सीसीएम पद पर एके सिन्हा, अरविंद कुमार, डेलीगेट टु टीजीएम पद पर संजय कुमार, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर प्रसाद सिंह, शाखा पार्षद पद पर राम लाल, असलम आरजु, जीत बहादुर थापा, अमृतांशु प्रकाश, ऋषिकेश यादव, कृष्णा साह, महेश कुमार, गोपाल कुमार एवं करमजीत कुमार निर्वाचित हुए। इस त्रिवार्षिक चुनाव के पर्यवेक्षक ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री मिथलेश कुमार, केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की। विजेता की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया और खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें