फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका और जिला प्रभारी शिव शंकर यादव ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज में दोपहर दो बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी के नेता और पुलिस प्रशासन के अधिकारी रविवार को जुटे रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका और प्रभारी शिव शंकर यादव ने भी नेताओं के साथ तैयारी का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान योगेंद्र यादव चकरू, विकास यादव, अर्जुन अग्रहरि, संजय सोनकर, केपी यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें