ताराजीवनपुर। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सकलडीहा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभुनारायण यादव ने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान क्षेत्र की बदहाल सड़कों, किसानों की बदहाली और विकास कार्यों में हो रही देरी की ओर आकृष्ट कराया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के किसान, मजदूर परेशान है। इस संबंध में उन्होंने चार महीने पहले प्रदेश सरकार को चिट्ठियां लिखीं लेकिन सरकार ने उनके इलाज की व्यवस्था नहीं की है। वहीं कई गांव की सड़के पूरी तरह टूट चुकी हैं जिनपर चलना खतरनाक साबित हो रहा है। कई तो चलने लायक नहीं रह गई हैं। सड़के बनवाने में ढि़लाई की जा रही है। संवाद